नई दिल्ली|कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी। पटेल के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस पार्टी के भीतर शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 71 वर्षीय पटेल को कांग्रेस का ‘चाणक्य’ माना जाता था। वह दशकों तक गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता रहे। अहमद पटेल के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया और कहा, कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना से व्यथित हूं। वह एक दक्ष सांसद थे जिनके पास रणनीतिक कौशल के साथ-साथ जन नेता का आकर्षण था। उनका सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व ही था जिसकी वजह से हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक..|
