रायपुर|प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को राजनीति क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि..|
