यूपी के प्रयागराज में इफको के प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यूरिया बनाने वाले प्लांट में देर रात हुए अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई है। गैस रिसाव की चपेट में आकर दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं। इन सभी को अस्पाल में भर्ती कराया गया है। गैस रिसाव का शिकार हुए कर्मचारियों में 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे में प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह और डेप्युटी मैनेजर अभिनंदन की मौत हो गई है।मंगलवार देर रात तकरीबन कंपनी में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात सवा 10 बजे अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। कंपनी में नाइट शिफ्ट में तकरीबन 100 कर्मचारी और कई अधिकारी ड्यूटी पर थे।
प्रयागराज में बड़ा हादसा! IFFCO में अमोनिया लीकेज, 2 अधिकारियों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
