नई दिल्ली|कोरोना गाइडलाइंस के साथ भारत सहित आज (25 दिसंबर) दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”क्रिसमस की आप सभी को बधाई। प्रभु मसीह का जीवन और सिद्धांत दुनियाभर में लाखों लोगों को मजबूती देता है। उनका रास्ता न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखाता है। मैं सभी लोगों के खुश और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं”।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, मैरी क्रिसमस, यह त्योहार आपके घरों और दिलों में शांति और सद्भाव लाए।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सभी को क्रिसमस की शुभकामना दी और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की आशा की है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह क्रिसमस आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाए”।
राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं..|
