नई दिल्ली। पंजाब की नई कैबिनेट के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि नई कैबिनेट का बहुत जल्द ऐलान संभव है। कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान और मुख्यमंत्री चन्नी मंत्रियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चन्नी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक, आज शाम तक नए मंत्रियों के नामों के फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, अगले सप्ताह शपथ ग्रहण होगा।
कांग्रेस नेतृत्व पंजाब में नई कैबिनेट के गठन को लेकर मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को आगे रखकर ही फैसला ले रहा हैसब ठीक रहा तो अगले सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेतृत्व चन्नी मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों के नाम थोपने के बजाए उन्हीं के सुझाए पर नामों को लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार- विमर्श कर रहा है। पंजाब से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के सुझाव भी चयन प्रक्रिया के लिए अहम माने जा रहे हैं।