कानपुर। दिल्ली से प्रमिका से मिलने बिधनू गए युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों की माने तो एक निजी नर्सिग विद्यालय की छात्रा बिधनू के सरकारी अस्पताल में ट्रेंनिग कर रही है। उसका प्रेम प्रसंग दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाला झींझक निवासी युवक से है। आज वह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने बिधनू सीएचसी आया था। वहां प्रेमिका से उसकी नोकझोंक हो गई जिसके बाद युवक ने हाथ की नश काट ली। जानकारी मिलने पर परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।