दुबई। 10 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की थी। खास बात यह है कि यूएइ ने अरब देशों की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के नाम की भी घोषणा की। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने इन दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ट्विटर पर दी थी।
नौरा अल मतरोशी देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम मोहम्मद अल मुल्ला हैं। मुल्ला दुबई पुलिस में एक पायलट हैं। वह दुबई पुलिस के प्रशिक्षण इकाई की अगुवाई करते हैं। वर्ष 1993 में जन्मी अल मतरोशी अबु धाबी स्थित नेशनल पेट्रोलियम कंस्ट्रकशन कंपनी में इंजीनियर हैं।वह न सिर्फ यूएई, बल्कि किसी भी इस्लामिक अरब देश की पहली महिला हैं जो अंतरिक्ष जाएंगी। नूरा ने संयुक्त अरब अमीरात यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। वह इस वक्त यूएई की नेशनल पेट्रोलियम कंसट्रक्शन कंपनी में बतौर इंजीनियर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, नूरा अपनी कंपनी की यूथ काउंसिल की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। वह अमेरिकन सोसायटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भी सदस्य हैं। नूरा अल मातुशी ने 2011 इंटरनेशनल मैथेमैटिकल ओलंपियाड में हिस्सा लिया था और पहला स्थान हासिल किया था। इस ओलंपियाड में जाने और जीतने वाली भी वह अरब देश की पहली महिला थीं।