कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर में 12,600 करोड़ रुपए की मेट्रो व बीपीसीएल की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब सवा दस बजे आएंगे और 2:30 बजे रवाना हो जाएंगे। इस दौरान वह निराला नगर मैदान में रैली को भी संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री कानपुर में आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 11,076 करोड़ रुपए की कानपुर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वह आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में गीतानगर स्टेशन तक सफर भी करेंगे। इसमें आईआईटी से मोतीझील तक नौ स्टेशन हैं। वैसे, कानपुर मेट्रो के प्रोजेक्ट में कारिडोर एक में आईआईटी से नौबस्ता तक का रूट बनेगा। कॉरिडोर दो में सीएसए से बर्रा-8 तक का रूट होगा।
यह है प्रस्तावित कार्यक्रम -10:25 बजे: चकेरी एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। 10 मिनट बाद रवाना होंगे।
-11:00 बजे: हेलीकाप्टर से आईआईटी पहुंचेंगे और दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। -11:20 बजे:: दीक्षांत समारोह से निकलेंगे और 12:25 बजे आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। -12:30 बजे: स्टेशन पर मॉडल का निरीक्षण करेंगे और दो मिनट बाद ट्रेन में सवार होंगे। -12:50 बजे: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। -12:55 बजे: निराला नगर के लिए रवाना होंगे। 1:20 बजे पहुंच जाएंगे। -1:40 बजे तक: जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और पांच मिनट बाद मंच पर पहुंचेंगे। -2:45 बजे: प्रधानमंत्री रैली स्थल से चकेरी एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। 3:20 बजे दिल्ली रवाना होंगे।