कानपुर। खरवार एकता समिति की ओर से आज खरवार परिवार मिलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सतीश निगम, सम्राट विकास, क्रेजी डांस एकेडमी की प्रबंधक कंचन सिंह रहींं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विजय सिंह खरवार, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शरद कुमार और संगठन मंत्री प्रदीप कुमार का योगदान रहा। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।