चित्रकूट। चित्रकूट में इस समय चारों तरफ अवैध ओवरलोडिंग और भारी खनन जारी है। खनन माफियाओं को किसी भी प्रकार का शासन प्रशासन का भय नहीं। ये खनन माफिया भयमुक्त होकर यमुना नदी का सीना चीर कर लाल सोना कहे जाने वाली बालू का भारी खनन जोरों पर कर रहे हैं। शाम होते ही ओवरलोड वाहनों का परिवहन जारी हो जाता है और सुबह 5:00 बजे तक भारी मात्रा में ओवरलोड वाहनों का परिवहन चलता रहता है।स्थानीय लोकल लोकेशन गैंग का भी हाथ है जो परिवहन अधिकारियों की शह पर पलता है। इसके एवज में अधिकारी उन्हें एक मोटी रकम अदा करते हैं। लोकेशन गैंग सिर्फ उन्हीं गाडिय़ों को पकड़ जाता है, जो अधिकारियों की लिस्ट में नहीं चढ़ी होती या फिर जिनका पैसा अधिकारियों के जेब में नहीं जाता और बाकी गाडिय़ां फर्राटा भरते नजर आती हैं। यह है रेट 6 चक्का गाड़ी का रेट ₹8500
10 चक्का गाड़ी का रेट 13500
12 चक्का गाड़ी का रेट 15500
14 चक्कागाड़ी का रेट 17500
16 चक्का गाड़ी का रेट 18500
18 चक्का गाड़ी का रेट19500