कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस कमिश्नर विजय मीना ने आज एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराए जा रहे हैं जिसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय, सिविल लाइंस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।