कानपुर। हिमालय के पास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। यूपी में कानपुर समेत आसपास के बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन के अलावा फतेहपुर भी खूब तप रहा है और रात में कन्नौज का तापमान अन्य जिलों से ज्यादा रहा। तेज धूप के साथ लू ने लोगों को काफी परेशान कर रही है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है और फिलहाल तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है लेकिन मंगलवार तक एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है जिससे उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 19 अप्रैल तक नया पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की उम्मीद है। कानपुर का यह रहा तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कानपुर नगर और देहात में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात का तापमान कानपुर नगर और देहात में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि अब मौसम और गरम होगा व तेज लू चलेगी।