हमीरपुर। जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र अतंर्गत जल्ला गांव में बीती रात संदिग्ध हालात में महिला व दो नाबालिग लड़कियों की आग से जलकर दर्द नाक मौत हो गई। वही मकान से धुंआ निकलने पर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब थाना पुलिस मौके पर पहुँची।तथा तीनो के शव रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से मृतका का भाई फरार है। क्षेत्र जल्ला गांव में शंकरपुर गांव जाने वाले सड़क किनारे गांव निवासी ब्रम्हदीन पाल का मकान है। इसका पुत्र राजू पाल अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है। दीपावली के बाद राजू मजदूरी करने के लिए दिल्ली चला गया था। वहां वह पेंटर का कार्य करता है। घर में पत्नी अनीता पाल 28 वर्ष व दो लड़कियां मोहनी 6 वर्ष व रोहणी 3 वर्ष थी। रात में 10 बजे अचानक अनीता के कमरे से धुंआ उठने पर पड़ोसी रामकिशन, सास विद्या, ससुर ब्रम्हदीन , रामअवतार आदि ने शोर किया। तथा इन्होंने बताया कि धुंआ दिखाई देने पर हम लोग राजू के घर की तरफ गए तो बाहर का दरवाजा बन्द था। तथा अंदर जाकर देखा तो अनीता जिस कमरे में पुत्रियों के साथ लेटी थी। उस कमरे के दरवाजे पर ताला लगा था। तब ईंट की दीवार को गिराया गया तथा अंदर देखा तो बेड पर तीनों के शव बेड पर अधजली अवस्था पड़े थे। तथा ग्रहस्थी के सामान जलकर राख हो गए थे। अलमारी में रखा सामान भी जल गया है। मृतका सास ससुर ने बताया कि इसका भाई एक सप्ताह से अधिक बहू के साथ ही जल्ला गांव में रह रहा था। घटना के बाद से वो फरार हो गया है।परिजनों ने मामला सन्दिग बताया है।