आगरा। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण निर्णयों उपलब्धियों नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ताजनगरी में एक प्रदर्शनी लगाई गई है। कोठी मीना बाजार में लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित व उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया। योगी सरकार की योजनाओं का चित्र जिला सूचना कार्यालय द्वारा लगाई गई, इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई। विभिन्न पुस्तकों एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) व उ0प्र0 की प्रगति विषयक पुस्तकों का एक स्टॉल भी लगाया गया है। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी जनपद की जनता के लिए 26 फरवरी तक खुली रहेगी। जन जागरूकता का प्रयास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों महिलाओं बेटियों तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों हेतु विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया है। इस तरह की चित्र प्रदर्शनी के आयोजन जन जागरूकता व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये होते रहने चाहिए। मोदी-योगी जी जोड़ी बना रही। आत्मनिर्भर उ0 प्र0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अंत्योदय के उपासक के रूप में है। पीएम मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, उन्हीं कार्यों को प्रदर्शनी में दिखाया गया है। उन्होंने ताजनगरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शनी में आए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कार्यों का चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करें। इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण व अवलोकन किया तथा सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की।