सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और इस दौरान मेधावी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिला अधिकारियों के द्वारा अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष के बारे में बताते हुए उपस्थित सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल द्वारा महिला दिवस की सार्थकता पर प्रभावी चर्चा की गई। महिलाओं व बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा व स्वावलंबन पर अपने विचार प्रस्तुत किए आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सहायता समूह, महिला प्रधान व पंचायत सहायक, महिला आरक्षी, राजस्व विभाग, आशा बहू, श्रीमती प्रकाशनी देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री बेहटा व अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, उप जिला अधिकारी पूनम भास्कर, उपजिलाधिकारी सिधौली राखी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई, डी0सी0 मनरेगा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुषमा कर्णवाल, महिला कल्याण विभाग से कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।