नई दिल्ली। दिल्ली यमुना नदी में संबंधित विभाग और पुलिस एवं एसडीएम की मिलीभगत से खनन का धंधा जारी है। क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा सिंह समाज सेविका ने आज मीडिया से बताया कि दिल्ली प्रदेश के आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह माना है कि यमुना नदी में खनन का धंधा जारी है परंतु उसके बावजूद भी यमुना नदी में क्षेत्रीय एसडीएम और क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से खनन का धंधा जारी है। बार-बार समाचार प्रकाशित कराया गया है। परंतु उसके विपरीत खनन का अवैध धंधा यमुना को खोखली कर रहा है। खनन माफिया बेरोकटोक विक्रम ऑटो एवं बगियो से और छोटे ट्रैक्टरों ट्रालियों से यमुना को खोखली की जा रही है। प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे तक यमुना में से बालू निकालकर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है, खनन माफिया क्षेत्रीय पुलिस कर्मी और क्षेत्रीय एसडीएम सीलमपुर के संरक्षण में चल रहा है। नेहा सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत क्षेत्रीय एसडीएम से भी की और क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों से भी की परंतु उपरोक्त संबंधित विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की संरक्षण के चलते यमुना को खोखला करने वालो के विरुद्ध वहां पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हो रही है। जहां एक और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार यह बात मान रही है कि यमुना नदी को रेत माफियाओं से यानी कि बालू निकालने वालों से ज्यादा खतरा हो रहा है जहां आम आदमी पार्टी ने यमुना को खतरा बताया माफियाओं से वही आम आदमी पार्टी की सरकार के अधिकारी यमुना को खोखला करने वाले माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। नेहा सिंह ने बताया कि जल्दी ही इस विषय पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून विभाग से मिलकर खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध यमुना में धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा और माफियाओं की गाड़ी और मशीनरी सील करा कर यमुना को खतरे से बचा जाएगा।